सैफ अली खान खुलासा, बोले -‘तैमूर को बिल्कुल पसंद नहीं हैं मां करीना कपूर की ये आदत’

नई दिल्ली। सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पॉपुलर स्टारकिड हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर तैमूर की फोटोज वायरल होती रहती है। बता दें कि तैमूर की क्यूटनेस के कारण उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोविंग हैं।फैंस सैफ-करीना से कहीं ज्यादा तैमूर को लेकर क्रेजी रहते हैं। लेकिन आपको बता दे कि क्यूट तैमूर को अपनी मां करीना की एक बात बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। इस बात का खुलासा खुद करीना कपूर खान के पति सैफ अली खान ने किया है।
दरअसल हाल ही में पिता सैफ अली खान ने एक मैग़ज़ीन को दिए गए इंटरव्यू में तैमूर की पसंद के बारे में खुलासा किया। सैफ ने यहां कहां कि फिल्मों में उनके अलग लुक को देखकर तैमूर बिलकुल भी हैरान नहीं हेते हैं। सैफ कहते हैं कि तैमूर ने उन्हे नवदीप सिंह की फिल्म में नागा साधु किरदार में भी देखा है। वह इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर भी आया करता था। वहीं सैफ ने यह भी बताया कि उन्हे लगता है कि तैमूर को अपनी मां करीना कपूर को मेकअप में देखना नहीं पसंद है। हालांकि, मेरे केस में तैमूर को कोई फर्क नहीं पड़ता है।
सैफ अली खान के नन्हे नवाब जादे तैमूर अली खान फिल्मों में आने से पहले ही स्टार बन गए हैं। उनके बिना मीडिया की खबरें अधूरी रह जाती हैं। तो वहीं उनके फैंस भी उनसे जुड़ी हर एक ख़बर पर अपनी नज़र बनाए रखते हैं।
आपको बता दें, इस खुलासे से पहले हाल ही में करीना ने एक खास इंटरव्यू में बताया कि जब वो तैमूर को घर पर छोड़कर काम के लिए जाती हैं तो उन्हें कैसा लगता है। करीना ने यहां बताया ” जब मैं काम के लिए घर से बाहर निकलती हूं तब भी तैमूर के बारे में सोचती हूं। तैमूर को लेकर चिंतित रहती हूं।’ आगे करीना ने कहा ”मुझे लगता है कि एक कामकाजी मां के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह खुद पर विश्वास करती है। यहां तक कि जब मैं सुबह निकलती हूं, तो मुझे लगातार चिंता होती है कि तैमूर घर पर क्या कर रहा होगा। मुझे लगता है कि आपका बढ़ता हुआ बच्चा इतना अधिक सम्मान और समझ देगा कि जब आप काम करने के लिए बाहर जाती है और घर वापस आती है, तब भी खुश रहती हैं, भले ही थकी हो. लेकिन आप तब भी खुश हैं क्योंकि आप वहीं कर रही होती हैं, जिसे करना आपको सबसे ज्यादा पसंद है।